कंडीला में मनाया हिंदी दिवस
कादियां | गांवकंडीला के सरकारी हाई स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर हिंदी के अध्यापक ने विद्यार्थियों को हिंदी विषय के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा हिंदी भाषा प्रत्येक राज्य में समझी पढ़ी जाती है। उन्होंने कहा सभी राज्यों को नजदीक लाने के लिए हिंदी भाषा अहम रोल अदा करती है। इस मौके पर हेडमास्टर दविंद्र कुमार और वरिष्ठ अध्यापक अरविंद्रजीत सिंह भाटिया ने भी संबोधित किया। इस दौरान छात्रों में क्विज प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें बढ़िया प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया इस मौके पर बलजीत सिंह, रजवंत कौर, बलजीत कौर, बख्शीश सिंह, जगरूप सिंह, अमरजीत सिंह मौजूद थे।