पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिंसिपल अंग्रेज सिंह बोपाराय को किया गया सम्मानित

प्रिंसिपल अंग्रेज सिंह बोपाराय को किया गया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवीकॉलेजमैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली द्वारा डीएवी संस्थान के संस्थापक महात्मा हंसराज को समर्पित राष्ट्रीय स्तर समारोह साहिबाबाद में करवाया गया, जिसमें देश भर की 840 संस्थाओं के प्रिंसिपलों, टीचर्स और स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। समारोह में शिक्षा, सांस्कृतिक और खेलों में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले प्रिंसिपलों को सम्मानित किया गया।

कादियां के डीएवी स्कूल के अंग्रेज सिंह बोपाराय स्टेट अवार्डी को भी प्रधान आर्य रतन पूनम सूरी ने विशेष तौर पर सम्मानित किया। उनके कादियां पहुंचने पर स्कूल मैनेजिंग कमेटी ने वेद कौर आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उनका विशेष सम्मान किया। इस दौरान डीएवी सीएमसी नई दिल्ली के सचिव बीके मित्तल भी मौजूद थे। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन लक्ष्मण सिंह कोहाड़, स्कूल मैनेजर अजय सरीन, एलएमसी सदस्य कुसुम लता भंडारी, प्रिंसिपल सरबजीत कौर, सतपाल सहदेव, अश्विनी कुमार जुल्का, वीके गुप्ता, वरिंदर प्रभाकर, ब्रिज भूषण बेदी, मनमोहन सिंह ओबराय, नरिंदर सिंह, सुभाष अबरोल, रमेश भंडारी, चरणदास भाटिया, राजीव भारती, मदन लाल, प्रिंसिपल मिंटू सेखड़ी, प्रिंसिपल रमिंदर बावा, रजनी बाला, आदि मौजूद थे।