पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेखवां को राज्यमंत्री का दर्जा मिलने से हलके का सम्मान बढ़ा : महाजन

सेखवां को राज्यमंत्री का दर्जा मिलने से हलके का सम्मान बढ़ा : महाजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धारीवाल | शिअदहलका कादियां के इंचार्ज जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां को राज्यमंत्री का दर्जा मिलने पर शिव सेना हिंदोस्तान के यूथ विंग के प्रदेश प्रधान हनी महाजन, अकाली दल एससी विंग के सिटी प्रधान बब्बा गिल, जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य जोहन रनियां आदि ने उन्हें फूलो का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद करते हुए कहा कि जत्थेदार सेखवां को राज्यमंत्री का दर्जा देकर हलके का सम्मान बढ़ाया है। सेखवां की मेहनत के कारण अकाली दल हलके में बेहद मजबूत है और अब राज्यमंत्री का दर्जा मिलने पर उनके वर्करों के हौसले और भी बुलंद होंगे। इस मौके पर शिव सेना हिंदोस्तान के जिला प्रधान जतिंदर जज, जिला यूथ चेयरमैन अनिल खोसला, जिला प्रभारी मिट्ठू महाजन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...