पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गन्ना मिल मुकेरियां के घेराव का फैसला रद्द

गन्ना मिल मुकेरियां के घेराव का फैसला रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसरकारकी ओर से गन्ने की सीओजे 238 किस्म के मूल्य में 10 रुपए की कटौती के खिलाफ समाज विकास संघर्ष सभा का चीनी मिल मुकेरियां का 11 दिसंबर को होने वाला घेराव रद्द कर दिया है।

गन्ने की कीमत में कटौती के फैसले को वापस कराने के लिए सभा के नेता किसान संगठनों के साथ बुधवार को कादियां में मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल से मिलेंगे। सभा के सरपरस्त मास्टर शीशम सिंह संधू ने कहा कि सीएम को मिलने के बाद गन्ने की कीमत में कटौती वापस लेने को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह फैसला सभा, गन्ना उत्पादक किसानों और किसान संगठनों की बैठक के दौरान लिया गया है। इस मौके पर सूबेदार हरबंस सिंह, सूबेदार दलीप सिंह, ठाकुर बिशन सिंह, प्यारा सिंह, सुलखन सिंह, तिलकराज, अवतार सिंह, शर्म सिंह, सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह, अमानत मसीह, देसराज बागड़िया, हरप्रीत सिंह, तेजिंदर सिंह, रमेश सिंह बागड़िया आदि मौजूद थे।