पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गली नहीं बनाई तो चुनाव का करेंगे बायकॉट

गली नहीं बनाई तो चुनाव का करेंगे बायकॉट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां| कृष्णानगर की पंकज शटरिंग स्टोर वाली गली 15 सालों से बनाए जाने के कारण लोगों में रोष है। मोहल्ला निवासियों ने कहा कि यह गली बनाई गई तो वह नगर कौंसिल चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। अशोक कुमार, नरेश कुमार, सुनील कुमार, साधु राम, राम रतन, प्रवीण कुमार, भगवान दास, पंकज कांत, केवल कृष्ण, राम प्रकाश, रजनीश शर्मा और धर्मपाल शर्मा ने बताया कि 15 सालों से उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग कि है कि उनके क्षेत्र की तरफ भी ध्यान दिया जाए।