कादियां में शुरू हुई धान की आमद
स्थानीयमार्केटकमेटी कादियां के अंतर्गत आते गांव काहलवां, कंडीला, धंधोई, बुड्ढा कोट, तुगलवाल, थिंद धारीवाल की धान की फसल की आमद शुरू हो गई है। मार्केट कमेटी सचिव कुलवंत सिंह ने बताया कि इस बार 1509 तथा शरबती देहगौड़ा की आमद शुरू हुई है जिनमें से कुल 400 टन फसल मंडी में आई थी।
अब तक 362 टन खरीद प्राइवेट एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस बार फसलों का झाड़ अधिक हुआ है लेकिन गत दिवस मौसम की खराबी की वजह से धान में नमी पाई जा रही है इसलिए धान की कीमत निश्चित नहीं हो पा रही है। इस मौके पर विपन कुमार, मनिंद्रजीत सिंह, चरनजीत सिंह, रमन कुमार, भुपिन्द्र सिंह, नरिंदर कुमार भाटिया उपस्थित थे।
धान का जायजा लेते हुए सेक्रेटरी कुलवंत सिंह अन्य।