118 वर्षीय ज्ञान देवी नहीं रहीं
कादियां | गांवबुटटरकलां की रहने वाली 118 वर्षीय ज्ञान देवी का शुक्रवार रात निधन हो गया। शनिवार सुबह स्थानीय श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सैंकड़ों लोग मौजूद थे। इनके नौ बेटे तथा 5 बेटियां हैं। बड़े बेटे गुरचरन सिंह की आयु 95 वर्ष है जबकि छोटे बेटे मंगल सिंह 55 साल के है। गुरचरन सिंह ने बताया कि मां बताती थी कि 1947 का भारत-पाक विभाजन, 1962, 1965 और 1971 की लड़ाई देख चुकी है। पौत्रे जसपाल सिंह ने बताया कि दादी बहुत ही बहादुर थीं।