- Hindi News
- चोरी के मामले को लेकर एक्शन नहीं ले रही पुलिस
चोरी के मामले को लेकर एक्शन नहीं ले रही पुलिस
चोरोंने16 अगस्त को सरकारी हाई स्कूल तुगलवाल (लड़कियां) का ताला तोड़कर कंप्यूटर और अन्य सामान चुरा ले गए थे। इस बारे में पुलिस चौकी तुगलवाल में शिकायत की गई थी।
स्कूल की मुख्याध्यापिका हरजीत कौर ने बताया कि शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल से एलईडी मोनिटर और अन्य सामान चोर उठा ले गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा तो कोई कार्रवाई की गई और ही चोरों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि जब भी थाने से एफआईआर की कापी मांगी जाती है तो टालमटोल कर दिया जाता है। पुलिस चौकी इंचार्ज सवरन सिंह तुगलवाल ने कहा कि स्कूल में हुई चोरी के बारे में जांच की जा रही है।