- Hindi News
- अध्यापक स्टूडेंटस को करें नशे के खिलाफ जागरूक
अध्यापक स्टूडेंटस को करें नशे के खिलाफ जागरूक
कलासवालाखालसासीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को सालाना स्पोर्ट्स मीट के उद्घाटन के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस मौके पर विधायक चरणजीत कौर बाजवा मुख्य मेहमान के रूप में पहुंची। स्टूडेंट्स ने सांग, गिद्दा, भंगड़ा पेश किया। विधायक चरणजीत कौर बाजवा ने कहा कि बच्चों में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाना संस्थाओं की जिम्मेदारी बनती है। पंजाब में पांच दरिया तो बहते थे, लेकिन आज नशे का छठा दरिया भी बह रहा है और जवानी इसमें डूबी जा रही है। आज परिवार गरीबी से उतने दुखी नहीं है जितने की नशों से दुखी हैं।
बच्चों को सेहतमंद और तंदरुस्त बनाने के लिए खेलों में भाग लेना अति आवश्यक है। बच्चे तो कच्ची मिट्टी के समान हैं उन्हें जैसे चाहो वैसा आकार दे सकते हैं। इसके साथ ही अध्यापक राष्ट्र का निर्माता है और बच्चों के भविष्य को संवारने में अभिभावकों के बाद अगर किसी का नाम आता है तो वह गुरु। इसलिए अध्यापकों को अपनी भूमिका मजबूती से निभानी चाहिए, ताकि बच्चे कुछ बनकर देश का नाम ऊंचा कर सकें।
एसएस बाजवा स्कूल के डायरेक्टर एमएल शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना जरूरी है। प्रिसिंपल शालिनी दत्ता ने जहां विधायक का धन्यवाद किया वहीं स्कूल की सालाना रिपोर्ट भी पढ़ी। इस अवसर उनके साथ डाॅ राजेश शर्मा भी उपस्थित थे। समारोह के अंत में मेहमान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त मुख्याध्यापक गुरबचन सिंह, वाइस प्रिंसिपल परमिंदर कौर, महिंद्र लाल पार्षद, किशोरी लाल जुल्का, परमजीत सिंह, अजीत सिंह, विप्पन तुल्ली आदि उपस्थित थे।
रंगारंग कार्यक्रम में गिद्दा पेश करतीं स्टूडेंट्स।
िवधायक चरणजीत बाजवा को सम्मािनत करतेे िप्रंसिपल शाािलनी दत्ता और अन्य।