पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की नशा विरोधी मुहिम जरूर रंग लाएगी

कांग्रेस की नशा विरोधी मुहिम जरूर रंग लाएगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां| पंजाबप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा राज्य के पांच शहरों में छेड़ी गई नशे के खिलाफ मुहिम जरूर रंग लाएगी। कांग्रेस पंजाब को नशे से मुक्त कराएगी। उक्त विचार ब्लाक कांग्रेस कादियां के अध्यक्ष महिंद्र लाल ने पत्रकारों को कहे। उन्होंने कहा कि भले ही आज समाज में नशा अपना घर कर चुका है, लेकिन इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में वार्ड से लेकर गांव तक युवाओं में मुहिम छेड़ दी गई है। नशे की गुलामी से मुक्त करवाना प्रत्येक नागरिक का पहला कर्त्तव्य है, क्योंकि नशे ने जवानी बर्बाद कर दी है। युवा अपने रास्ते से भटक चुका है। वह नशे को ही सब कुछ समझने लगा है। उन्हें विश्वास है कि युवाओं को उन्नति की दिशा की ओर लेकर जाने के लिए कांग्रेस की तरफ से छेड़ी गई मुहिम रंग लाएगी। उन्होंने शहर के लोगों से सहयोग की अपील की है। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के कई युवा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।