- Hindi News
- National
- वडाला ग्रंथियां के सरकारी स्कूल में परीक्षा के मद्देनजर सुखमणि साहिब का पाठ करवाया
वडाला ग्रंथियां के सरकारी स्कूल में परीक्षा के मद्देनजर सुखमणि साहिब का पाठ करवाया
कादियां | सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल वडाला ग्रंथियां में वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर सुखमणि साहिब के पाठ का भोग डाला गया। प्रिंंसिपल कुलवंत सिंह सरां और लेक्चरर राम लाल ने विद्यार्थियों को परीक्षा के अच्छे रिजल्ट के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के बाद विद्यार्थी अपने जीवन के दूसरे पड़ाव में दाखिल होने वाले हैं, इसलिए भविष्य में इस श्रेणी में प्राप्त किए गए अंक उनके भविष्य को तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर शशि किरण, अमित राम पाल, राजेश शर्मा, अशोक भनोट आदि मौजूद थे।