- Hindi News
- National
- अमरीक सिंह बाजवा बने एनएसयूआई बसरावां के अध्यक्ष, अपनी टीम का गठन करेंगे
अमरीक सिंह बाजवा बने एनएसयूआई बसरावां के अध्यक्ष, अपनी टीम का गठन करेंगे
कादियां | एनएसयूआईके जिला प्रधान दीपक लड्डा ने गांव बसरावां में टीम का गठन किया। उन्होंने बताया कि अमरीक सिंह बाजवा को गांव बसरावां का प्रधान नियुक्त किया गया है और वह अपनी टीम का गठन करेंगे। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई युवाओं में अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता लाने के साथ साथ उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करती है। इस मौके पर चेयरमैन सन्नी बब्बर, प्रीत बंधेशा, सुजानपुर के हलका प्रधान विक्रम जफरवाल, श्री हरगोबिंदपुर के हलका प्रधान दलजीत सिंह, अनमोल प्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, सन्नी सिंह, लवप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, जगप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह मौजूद थे।