गैस उपभोक्ता 28 तक आधार कार्ड जमा करवाएं
कादियां | बेदीगैस एजेंसी के मालिक वरिंदर बेदी ने गांव के लोगों को अपने आधार कार्ड जमा करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड एजेंसी में जमा नहीं करवाए, उनको सबसिडी नहीं मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी तक अपने आधार कार्ड जमा करवाए ताकि उनको सबसिडी आने में कोई मुश्किल हो। इस दौरान मनमोहन ओबराय भी थे।