- Hindi News
- मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे संघर्ष सभा के सदस्यों को रास्ते में रोका
मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे संघर्ष सभा के सदस्यों को रास्ते में रोका
प्रदेशसरकार की ओर से गन्ने की किस्म सीओजे 238 की कीमत में कटौती के फैसले के खिलाफ सीएम को कादियां में मिलने जा रहे समाज विकास संघर्ष सभा के नेताओं को बुधवार को हलके के कुछ अकाली नेताओं ने रास्ते में ही रोक लिया।
सभा के नेता मास्टर शीशम सिंह संधू ने कहा कि प्रदेश सरकार एक तरफ किसान हितैषी होने के दावे करती है और दूसरी तरफ प्राइवेट चीनी मिलों के साथ मिलकर गन्ने की कीमत में कटौती कर रही है उन्होंने इसे लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपना था, लेकिन उन्हें सीएम से मिलने नहीं दिया गया। उन्हें रास्ते से ही लौटा दिया गया। उन्होंने कहा कि क्या सीएम के समक्ष शांतमय तरीके से अपनी मांग रखना गलत है।
इस मौके पर सुखदेव सिंह, राजू औलख, बिल्ला भैणी खादर, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।