पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्केट कमेटी की चेयरमैनी मिलने से नाराज भाटिया ने किया सीएम रैली का बायकाट

मार्केट कमेटी की चेयरमैनी मिलने से नाराज भाटिया ने किया सीएम रैली का बायकाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हलकेके स्थानीय नेताओं की आपसी खींचतान के चलते जहां मार्केट कमेटी के चेयरमैन की नामजदगी लंबे समय तक अटकी रही, वहीं चेयरमैन की नियुक्ति पर नाराजगी जताते हुए पद के मुख्य दावेदार कुलवंत सिंह मोती भाटिया ने सीएम की कादियां रैली का बायकाट कर दिया।

ज्ञात रहे कि भाटिया ने पिछले पांच साल से पार्टी का हर आदेश मानते हुए इलाके में शिअद की साख को बहाल कराने में अहम योगदान दिया था। पार्टी के प्रति पूरी तनदेही से काम करने के बदले उनके चेयरमैन बनने की चर्चा थी। हलके एक गुट की ओर से उनका विरोध किया जा रहा था। इसके चलते इस गुट ने पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी तक दी थी। इसके मद्देनजर पार्टी आलाकमान ने उन्हें चेयरमैन की बजाय उप-चेयरमैन का पद सौंप दिया। इसके बाद से वह पार्टी से नाराज चले रहे थे। इसी के रोष में उन्होंने सीएम की रैली का बायकाट कर दिया।

कामसे लुिधयाना जाना था

उधर,रैली में जाने को लेकर भाटिया का कहना है कि उन्होंने किसी जरूरी काम से लुधियाना जाना था। इसलिए वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। जब उनसे पूछा गया कि आपके गुट का एक भी वर्कर रैली में शामिल नहीं हुआ तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।