पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूटी की तरह देश से साफ हो रही कांग्रेस: बादल

बूटी की तरह देश से साफ हो रही कांग्रेस: बादल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीपरकाश सिंह बादल ने बुधवार को स्थानीय वाल्मीकि चौक के निकट 25 करोड़ की लागत से बनने वाले ढाब नाले का नींव पत्थर रखा। उन्होंने कहा कि वह शहर के विकास के लिए वचनबद्ध हैं। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज एवं पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां ने बादला का स्वागत किया।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार के पास डी एडिक्शन सेंटरों के लिए पैसों की कमी नहीं है। अब तो रिहेबलिटेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैंं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सें 2 हजार करोड़ रुपए धान खरीदने के लिए मिले हैं। इसके उपरांत वह अहमदिया जमात के हैडक्वार्टर भी गए। एसएन काॅलेज में रैली को भी संबोधित करते सीएम ने कहा कि जिस तरह सड़क किनारे लगी कांग्रेस बूटी साफ हो जाती है उसी तरह अब देश से कांग्रेस साफ हो रही है। इस दौरान पीपीपी से अकाली दल में शामिल हुए कर्नल सुरजीत सिंह फेरोचेची को मुख्यमंत्री ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। शहर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जितने भी होर्डिंग्स लगे थे उनमें किसी पर भी भाजपा नेता की तस्वीर नहीं थी, जो कादियां में भी अकाली-भाजपा गठबंधन में फूट की ओर इशारा करती है। इस दौरान पुडा के अधिकारी संदीप ऋषि ने बताया कि ढाब नाले के प्रोजेक्ट के लिए 25 करोड़ में से अभी तक 21 करोड़ 50 लाख रुपए मंजूर हो गए हैं।

इस मौके पर पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां, जिलाधीश डाॅ. अभिनव त्रिखा, पुडा अधिकारी संदीप ऋषि, गुरिन्द्रपाल सिंह गोरा, जरनैल सिंह, गुरतिन्द्रपाल सिंह मांटू, लखबीर सिंह लोधीनंगल आदि मौजूद थे।

ढाब नाला प्रोजेक्ट के लिए 21 करोड़ 50 लाख रुपए की मंजूरी मिल चुकी है।