- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने देखा मंगलयान मिशन प्रोग्राम
स्टूडेंट्स ने देखा मंगलयान मिशन प्रोग्राम
कादियां |गांव कंडीलाके सरकारी हाई स्कूल में बुधवार सुबह पौने सात बजे स्टूडेंट्स को मंगल यान मिशन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। अरविन्द्र जीत सिंह भाटिया की अध्यक्षता में स्टूडेंट्स ने प्रोग्राम को आरओटी लैब में देखा गया तथा अपने अध्यापकों से इस बारे में प्रश्न पूछा। भाटिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये भाषण स्टूडेंट्स ने सुना था, जो प्रशंसनीय कदम है। इस मौके बलजीत सिंह वडाला ग्रन्थियां, बख्शीश सिंह ढप्पई, जगरूप सिंह, अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, बलजीत कौर, रजवंत कौर, चंद्रकांता आैर अन्य उपस्थित थे।