- Hindi News
- कलासवाला स्कूल के खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर
कलासवाला स्कूल के खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर
कादियां|कलासवाला खालसासीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाई जा रही स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियों ने कला के जौहर दिखाए। इस अवसर पर प्रिंसिपल शालिनी दत्ता ने बताया कि अंडर 17 में अरविंद्र सिंह, राजा और शमशेर सिंह ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-19 में दो सौ मीटर दौड़ में नीतू कुमारी, बलविंद्र कौर और सपना ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल शालिनी दत्ता ने सभी खिलाड़ियों को मैडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए भी कामना की। उन्होंने कहा कि खेलें मनुष्य को शारीरिक और मानसिक तोैर पर फिट रखती हैं। इस अवसर पर उनके साथ डाॅ राजेश शर्मा, वाइस प्र्रिंसिपल परमिंद्र कौर, शमशेर सिंह, हरदीप सिंह, परमजीत सिंह आदि उपस्थित थे।