पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर को चमकाएंगे आईने जैसा: नवाब अहमद

शहर को चमकाएंगे आईने जैसा: नवाब अहमद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां| अहमदियामुस्लिम जमाअत की तरफ से 16 दिसंबर को शहर की सफाई को लेकर मुहिम चलाई जाएगी। मजलिस अंसार उल्लाह भारत के कौमी प्रधान नवाब अहमद ने बताया कि शहर में अहमदिया जमाअत की तरफ से सफाई अभियान चलाया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान और अहमदिया जलसा सालाना कादियां के मद्देनजर पूरे शहर को आईने की तरह चमकाने के लिए सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दुनियाभर से श्रद्धालु वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यही नहीं इससे देश की भी शोभा बढ़ेगी।