कबीर जी की तस्वीर अजायब घर में लगाई जाए
कादियां| धर्मपुरामोहल्ला के भगत कबीर जी मंदिर मे कबीर पंथ से संबंधित लोगों की एक बैठक महंत सुलखणचंद की अध्यक्षता मे हुई। जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ से मांग की गई कि शिरोमणि कबीर जी की एक तसवीर सिख अजायबघर अमृतसर मे भी लगाई जाए। बैठक मे महंत सुलखन चंद ने कहा कि सत कबीर जी की अमृतवाणी श्री गुरु ग्रंथ साहिब मे दर्ज है। सभी वक्ताओं ने कबीर जी की फोटो अजायब घर मे लगाए जाने की मांग की। इस अवसर पर महंत बाबा गुरविंदर सिंह, विश्व हिंदू परिषद के डाॅ. चरणदास, जोगिंदर सिंह, धर्मपाल पूर्व पार्षद, रमेश कुमार, छजूराम, संदीप कुमार, अखिल कुमार, अमित कुमार, कुमार सानू, लवप्रीत सिंह, हीरा सिंह, गोरा सिंह, चन्नण सिंह, दविंदर सिंह, तरसेम सिंह मौजूद थे।