- Hindi News
- खेल प्रतियोगिता में काहनूवान 2 ओवरऑल विजेता
खेल प्रतियोगिता में काहनूवान-2 ओवरऑल विजेता
जोनस्तरीयखेल ब्लॉक श्री हरगोबिंदपुर के हरचोवाल स्कूल के मैदान में बीपीओ महिंदर सिंह के नेतृत्व में कराए गए। इस मौके पर डीईओ अमरदीप सिंह सैनी और डिप्टी डीईओ भारत भूषण विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे। डीईओ (एलीमेंट्री) सविंदर सिंह समरा मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। कबड्डी मुकाबले में लड़कों की टीम कादियां-1 पहले, काहनूवान-2 दूसरे, लड़कियों की टीम काहनूवान-2 पहले और काहनूवान-1 दूसरे स्थान पर रही। सर्किल कबड्डी में काहनूवान-1 पहले और काहनूवान-2 दूसरे नंबर पर रहा। खो-खो में काहनूवान-2 पहले, काहनूवान-2 दूसरे, लड़कियों में काहनूवान-1 पहले, काहनूवान-2 दूसरे, रिले दौड़ लड़कों में कादियां पहले, हरगोबिंदपुर दूसरे, लड़कियों में काहनूवान-2 पहले और हरगोबिंदपुर दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह 100 मीटर दौड़ में हरगोबिंदपुर पहले, कादियां दूसरे और काहनूवान-2 तीसरे स्थान पर रहा।
लंबी कूद में हरगोबिंदपुर पहले, काहनूवान-2 दूसरे और काहनूवान-1 तीसरे स्थान पर रहा। कुश्ती मुकाबले में 25 किलो वर्ग में काहनूवान-2 पहले, काहनूवान-1 दूसरे, 30 किलो में काहनूवान-1 पहले और काहनूवान-2 दूसरे स्थान पर रहा। टूर्नामेंट की ओवर ऑल विजेता काहनूवान-2 रहा। समरा ने विजेताओं को बधाई दी। इस मौके पर प्रिंसिपल लखविंदर सिंह, बीपीओ महिंदर सिंह, बीपीओ भजन लाल, बीपीओ महिंदरपाल, जिला प्रधान लखविंदर सिंह सेखों, जगजीत सिंह, तरसेम सिंह, हरदीप सिंह, रणबीर सिंह, राजविंदर कौर, हीरा सिंह, सिमरनदीप सिंह, जसविंदर सिंह, सुलखन सिंह, जसपाल सिंह, रघुबीर सिंह, जगजीत सिंह, कुलबीर सिंह आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में मेहमानों को सम्मानित करते खेलों के प्रबंधक।
ऊंची छलांग में पहला स्थान पाने का प्रयास करता खिलाड़ी।