धार्मिक परीक्षा में रियाढ़की पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया नाम रोशन
कादियां | रियाढ़कीपब्लिक स्कूल तुगलवाला के पांचवी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने सिख मिशनरी कालेज लुधियाना की धार्मिक परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल मनप्रीत कौर विर्क ने बताया कि धार्मिक परीक्षा में स्कूल के 54 विद्यार्थियों ने पोजिशनें हासिल करके अपने अभिभावकों स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के स्टूडेंट लवप्रीत सिंह बेरी, कंवलजीत सिंह औलख, निशान सिंह नत्त, शरणजीत कौर औलख, गुरप्रीत सिंह बंगोल, कोमलप्रीत कौर तुगलवाला, कोमलदीप कौर हरचोवाल, नवजोत कौर लीलकलां, हरमनजोत कौर ने मैरिट में स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल ने कहा कि उनका स्कूल विद्यार्थियों को उनकी परंपरा के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है जोकि पढ़ाई के साथ साथ स्कूल प्रबंधकों का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर मैडम इंद्रजीत कौर, सुखदीप रियाढ़ और बलजीत चाहल मौजूद थे।