पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीर्तन से किया संगत को निहाल

कीर्तन से किया संगत को निहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां | गांवढप्पई में माता साहिब कौर जी की याद में दो दिवसीय धार्मिक समारोह करवाया गया। इस दौरान सरबजीत सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब वाले, कंवलजीत सिंह, ज्ञानी मान सिंह साहिब ग्रंथी हरमंदिर साहिब जी ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। जबकि भाई महल सिंह चंडीगढ़ वाले और सुलक्खन सिंह रियाढ़ भामड़ी वाले ने कविशरी द्वारा माता साहिब कौर के जीवन पर प्रकाश डाला। एसजीपीसी सदस्य गुरिन्द्र पाल सिंह गोरा ने भी प्रभु चरणों में हाजरी लगवाई। उन्होंने संगत को वाहेगुरु की बंदगी करने के लिए कहा। समारोह के दौरान ढप्पई नंगल झौर, भरथ, टंडे, भामड़ी और खुजाला गांव के 90 लोगों को श्री अकाल तख्त साहिब से आए पांच प्यारों ने अमृत संचार करवाया।

संगत की सेवा के लिए लंगर लगाया गया। इस मौके पर बख्शीश सिंह रियाढ़, प्रधान बलबीर सिंह, दविन्द्र सिंह, शौकीन सिंह, सुच्चा सिंह, लखबीर सिंह, करनैल सिंह, हरमलकीत सिंह, गुरमीत सिंह आैर अन्य उपस्थित थे।

गांव ढप्पई में कीर्तन करते हुए रागी जत्था।