- Hindi News
- बेटी से मिलने जा रही महिला का पर्स छीन बाइकर्स हुए फरार
बेटी से मिलने जा रही महिला का पर्स छीन बाइकर्स हुए फरार
भास्कर न्यूज | काहनूवान/कादियां
स्कूटरसवारमहिला से दो बाइक सवार युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। गुरचरण कौर प|ी सतनाम सिंह निवासी होशियारपुर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी काहनूवान के गांव धंदल में हुई है। सोमवार को वह स्कूटर नंबर पीबी 07-5512 पर घर से बेटी को मिलने के लिए उसके गांव की तरफ निकली थीं। अड्डा तुगलवाल के पास पहुंचने पर पीछे से आए दो मोटरसाइकिल सवार युवक उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर, एसएचओ दर्शन सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला ने बताया कि पर्स में 5 हजार रुपए की नकदी और आवश्यक कागजात थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।