पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुआ करके राहत सामग्री के भेजे ट्रक

दुआ करके राहत सामग्री के भेजे ट्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां | जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीडितों के लिए अहमदिया मुस्लिम जमाअत द्वारा 17 लाख रुपए की राहत सामग्री भेजी गई। सदर अंजुमन अहमदिया कादियां के चीफ सचिव मौलाना मोहम्मद इनाम गौरी ने राहत सामग्री भेजने से पहले अहमदिया मुख्यालय में दुआ करवाई और 5 ट्रकों को रवाना किया। मोहम्मद इनाम गौरी ने कहा कि जमाअत अहमदिया मुसीबत की इस घड़ी में मानवता के प्रति अपना फर्ज निभाने के लिए वचनबद्घ है। जब भी कहीं कोई आपदा आई है, जमाअत अहमदिया मानवता की सेवा करती है। उन्होंने कश्मीर में खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ की। इस मौके पर तनवीर अहमद, मुनीर अहमद खादिम, प्रैस सचिव शेख मुजाहिद अहमद शास्त्री, अजहर अहमद, जावेद लोन, मुहम्मद इस्माइल, चौधरी अब्दुल वासे मौजूद थे।