- Hindi News
- गऊ हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
गऊ हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
मलेरकोटलामेंमिले गऊओं के कंकालों पर कार्रवाई होते देख शिवसेना समाजवादी ने कादियां में प्रदर्शन किया। पार्टी के उत्तर भारत के उपप्रमुख डा. अजय कुमार छाबड़ा ने शिव सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारें गऊवंश की रक्षा के लिए कानून बनाने में नाकाम रही और उसकी मुस्लिम परस्त नीति थी। अब केंद्र की भाजपा सरकार को गऊ रक्षा के लिए गऊ हत्यारों को फांसी का प्रावधान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की नीति को नहीं बदला गया तो वे हथियार उठाने से भी गुरेज नहीं करेंगे। प्रभाकर चौक में प्रदर्शन के दौरान सरकार से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर जिला वाइस प्रधान, चेयरमैन बिशनदास, ब्लाक प्रधान राजेश कुमार, सिटी प्रधान कुलवंत सिंह, गगनदीप सिंह, किशोर कुमार पठानिया आदि शामिल थे।
कािदयां के प्रभाकर चौक में प्रदर्शन करते िशवसेवा समाजवादी के वर्कर।