पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटक के जरिए नशे के खिलाफ किया जागरूक

नाटक के जरिए नशे के खिलाफ किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां | गांवनाथपुर में हल्का इंचार्ज पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां के प्रयास से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्द‌ेश्य से नाटक मंचन किया गया। नाटक में कलाकारों ने युवाओं को प्रेरणा दी गई कि जो अपनी सेहत को नशे में बर्बाद करते हैं वह अपने साथ परिवार को भी बर्बाद कर देते हैं। नाटक के बाद सेवा सिंह सेखवां ने लोगों को संबोधित करते हुए नशे को समाज से उखाड़ फेंकने के लिए कहा। उन्होंने कहा युवा देश समाज को बदल सकता है और नई क्रांति ला सकता है। देश की बागडोर संभालने के लिए समझदार मजबूत हाथों की जरूरत है। इसलिए जवानी को बर्बाद होने से बचाने के लिये नशे को छोड़कर खेल मैदानों के साथ प्यार करना चाहिए। इस मौके पर डीएसपी प्रभुदास, भाजपा मंडल अध्यक्ष डा. कमल ज्योति, सरपंच मलकीत सिंह, पूर्व सरपंच जोगिंद्र सिंह संधू, करतार सिंह बाजवा आदि मौजूद थे।

नाटक देखते सेवा िसंह सेखवां, कमल ज्योति और अन्य गणमान्य लोग।