ओजोन परत दिवस पर प्रतियोगिताएं करवाईं
कादियां | श्रीहरगोबिंदपुर के सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में प्रिंसिपल अमरजीत सिंह भाटिया की अध्यक्षता में मंगलवार को ओजोन परत संभाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्टूडेंट्स की भाषण प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। प्रिंसिपल भाटिया ने संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा स्रोतों की संभाल मानवीय क्रियाओं से हो रहे प्रदूषण को रोकने की जरूरत है। नवदीप सिंह, रणजीत कौर और अंजु बाला ने भी अपने विचार पेश किए।