पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कादियां की पवनदीप का माडल राष्ट्र स्तर के लिए चुना गया

कादियां की पवनदीप का माडल राष्ट्र स्तर के लिए चुना गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां | रयातबाहरा कैंपस रोपड़ में करवाई गई राज्य स्तरीय साइंस इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में कोट धंधल के सरकारी आदर्श सीनियर सैकंडरी स्कूल का माडल राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चुना गया।

स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका विजान ने बताया सभी जिलों से 439 माडल्स प्रर्दशनी में प्रदर्शित किए गए थे, जिनमें से राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी के लिए 35 माडल्स चुने गए। उन्होंने बताया सरकारी सीनियर आदर्श सैकंडरी स्कूल की स्टूडेंट ने बढ़िया प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया वंदना गुप्ता, कल्पना और शिवानी शर्मा के निर्देशन ने इस माडल को बुलंदियों पर पहुंचाया। स्कूल पहुंचने पर स्टूडेंट्स का प्रिंसीपल ने स्वागत किया। उन्होंने पवनदीप कौर को बधाई दी। इस मौके पर वंदना गुप्ता, कल्पना, शिवानी शर्मा, रेखा रानी, राजबीर कौर, गुरजिंद्रपाल सिंह, जगरूप, लवलीन कौर, सुरजीत कौर, पूजा भंडारी, जसबीर सिंह, संजय शर्मा और दलजीत कौर मौजूद थी।

पवनदीप कौर के साथ प्रिंसीपल मोनिका विजान।