पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस मिलने पर लोगों ने एजेंसी को घेरा

गैस मिलने पर लोगों ने एजेंसी को घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां | दोमहीनों से गैस की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने कादियां गैस एजेंसी का सोमवार को घेराव कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ता हरविंदर सिंह, बलदेव सिंह, मलकीत सिंह, गुरबचन सिंह, मुंशी राम डल्ला, दर्शन सिंह, मंगल सिंह और गुरमीत कौर ने बताया कि वे कई दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनको गैस नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें यह कह कर लौटा दिया जाता है कि पीछे प्लांट से गैस नहीं रही है। उन्होंने कहा गैस की कापी पर स्टंप लगने के कारण वे राशन कार्ड पर केरोसीन भी नहीं ले सकते है और चूल्हे जला कर खाना पकाना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं ने दो घंटे एजेंसी के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस को प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एएसआई चन्न सिंह के नेतृत्व में मुलाजिम मौके पर पहुंचे। उन्होंने एजेंसी मालिक से बातचीत की और उपभोक्ताओं को समझा कर शांत किया तथा जल्द गैस मुहैय्या करवाने का आश्वासन दिया। उधर, एचपी के एरिया मैनेजर सुशील कुमार राय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ के चलते कुछ दिनों से गैस वहां सप्लाई की जा रही है। उन्होंने कहा एक हफ्ते के भीतर समस्या खत्म हो जाएगी।

गैस उपभोक्ताओं को शांत करते पुलिस मुलाजिम और एजेंसी मालिक।