पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 27 लड़कियों को सिलाई मशीनें बांटीं

27 लड़कियों को सिलाई मशीनें बांटीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां | नगरकौंसिल दफ्तर में स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत 27 जरूरतमंद लड़कियों को सिलाई मशीनें बांटी गईं। इस संबंधी भारत सरकार द्वारा फैशन डिजाइनिंग, कटिंग टेलरिंग का मुफ्त प्रशिक्षण कैंप पिछले साल अगस्त से नवंबर तक लगाया गया था। तकनीकी सलाहकार संगठन चंडीगढ़ के मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि यह प्रोग्राम संस्था के अंतर्गत करवाया गया था। इस मौके पर ईओ राजेश कुमार खोसला, वाल्मीकि सभा के प्रधान राकेश कुमार डैनी, वरिंद्र कुमार प्रभाकर, मोहित कुमार जोशी, जोगिंद्रपाल नंदू, चरणदास भाटिया, हरभजन लाल मौजूद थे। लड़कियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।