- Hindi News
- पंडित उपाध्याय के जन्म दिन पर होगा समारोह
पंडित उपाध्याय के जन्म दिन पर होगा समारोह
भारतीयजनतापार्टी की बैठक आयोजित जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम पासी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विशेष तौर पर चेयरमैन पंजाब ट्रेडज बोर्ड नरोत्तम देव रत्ती ने शिरकत की। बैठक में सब से पहले 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस मंडल स्तर पर धूमधाम के साथ मनाने का विचार हुआ।
इस मौके नरोत्तम देव रत्ती ने संबोधित करते हुए पंडित दीन दयाल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला था। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूरे भारत को अपना परिवार माना उनके जन संघ के समय का जो सपना था वह आज साकार होता नजर रहा है इसके उपरांत जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पासी ने मंडल स्तर पर ग्रामणी शहरी नए सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया और नवंबर में होने वाली नगर पालिका चुनावों के लिए अब से ही कमर तोड़ कसने के लिए कहा और जिला अध्यक्ष ने जम्मू कश्मीर में बाढ की तबाही के साथ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आटा, चावल अधिक से अधिक भेजने की अपील की इस बैठक को विशेष तौर पर गुरदीप दीपा, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह शर्मा, हरीश पासी, यश महाजन, अशोक माहला, चंद्र रेखा शर्मा, इंद्रजीत सिंह, आदि उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी की बैठक को संबोिधत करते हुए चेयरमैन पंजाब ट्रेडज बोर्ड नरोत्तम देव रत्ती।