पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी मिडिल स्कूल कादूपुर में ओजोन दिवस मनाया

सरकारी मिडिल स्कूल कादूपुर में ओजोन दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| सरकारीमिडिल स्कूल कादूपुर में मंगलवार को ओजोन दिवस मनाया गया। इस मौके सवेर की सभा में ईको क्लब इंचार्ज अरविंदर कौर थिंद ने विद्यार्थियों को बताया कि वायुमंडल में मौजूद ओजोन पर्त धरती जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि यह सूरज से आने वाली खतरनाक किरनों को रोकती है। ओजोन पर्त के कमजोर हो जाने से यह किरनें धरती पर पहुंच कर चमड़ी का कैंसर अंधराता और मनुष्य नाडीतंत्र को कमजोर कर सकती है। इसके लिए ओजोन पर्त का संतुलन बनाए रखने के लिए नुकसान पहुंचाने वाले रासायनिक और अन्य कारको का प्रयोग बंद करना समय की मांग है। लेख मुकाबले में दिलराज ने पहला, सौरव और जसमीत ने दूसरा, सिमरजीत कौर और अमृतपाल कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल सतनाम कौर और ईको क्लब अरविंदर कौर ने विजेता विद्यार्थियों को ईनाम वितरण किया। हरीश कुमार सूद, दिनेश कुमार, वसणदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

सरकारी मिडल स्कूल कादूपुर में ओजोन दिवस भाग लेते हुए विद्यार्थी।