पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसार की पांचवीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है हिंदी

संसार की पांचवीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है हिंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरुयुवाकेंद्र की ओर से विरसा विहार कार्यालय में समारोह किया गया। इसमें हिंदी दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई। इसमें प्रेम भगत रिटायर्ड जिला गाइडेंस पार्षद बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाषा का सम्मान करना चाहिए। जिला यूथ कोआर्डिनेटर अमरजीत सिंह पुरेवाल ने बताया कि हिंदी संसार की पांचवीं सबसे बड़ी भाषा है। लगभग 258 मिलियन लोगों की भाषा की मां बोली के तौर पर प्रयोग करते हैं।

भाषा की जानकारी के साथ हम भारत के किसी भी कोने में जा कर अपने विचारों का आदान प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय भाषा के विकास के लिए प्रत्येक हर 14 सितंबर से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। इसके लिए हिंदी के साथ संबंधित विभिन्न मुकाबले करवाए जाते है जिसमें हिंदी सुलेख, मुकाबले, भाषण मुकाबले, कविता मुकाबले, स्लोगन मुकाबले आदि मुख्य है। इस पखवाड़े के तहत जिले में हिंदी भाषा के प्रसार के लिए एनवाईसी वालंटियरों की ड्यूटियां लगाई गई है जो क्लबों की सहायता के साथ विभिन्न स्कूलों में यह मुकाबले करवाएंगे। इस अवसर पर क्लब के प्रधान राज कुमार, हरभजन सिंह, कश्मीर सिंह, लखविन्दर सिंह, तेजिन्दर सिंह, प्रीतपाल कौर, गुरमीत कौर आदि मौजूद थे।

नेहरु युवा केंद्र की ओर से हिंदी दिवस मनाने संबंधी समारोह को संबोिधत करते हुए जिला युथ कोआर्डीनेटर अमरजीत सिंह पुरेवाल।