- Hindi News
- कबड्डी के 75 किलो भारवर्ग में संत बाबा जगत सिंह स्पोटर्स क्लब विनर
कबड्डी के 75 किलो भारवर्ग में संत बाबा जगत सिंह स्पोटर्स क्लब विनर
संतबाबाजगत सिंह जी के जन्म दिवस की खुशी में गांव भगतपुर में वार्षिक जोड़ मेला और कबड्डी टूर्नामेंट करवाया गया। इस 7वें कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन संत बाबा अमरीक सिंह खुखरैण वाले और संत बाबा हरदेव सिंह गगूबुहा वालों ने किया।
कबड्डी टूर्नामेंट के कबड्डी भार 75 किलोग्राम और कबड्डी ओपन में विजेता रही संत बाबा जगत सिंह जी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब भगतपुर के खिलाड़ियों को एमपी रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और चेयरमैन जिला योजना बोर्ड सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने ईनाम दिए।
टूर्नामेंट प्रबंधकों ने तीन कबड्डी खिलाड़ियों को नई बाइक दी गई। टूर्नामेंट के प्रबंधकों में गुरदेव सिंह, परमजीत सिंह, जसपाल सिंह, सुरिंदर सिंह संघा, परमजीत सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, कश्मीर सिंह, बलविंदर सिंह, गुरमुख सिंह, परमजीत सिंह, अमरिंदर सिंह और रवि झंड शामिल थे। इस मौके पर भाजपा नेता पुरुषोत्तम पासी, जत्थेदार रणजीत सिंह, कुलवंत सिंह को सम्मानित किया गया। श्री गुरु तेग बहादर साहिब सेवा सोसायटी शेखूपुर और बाबा बीर सिंह सेवक जत्था ने लंगर लगाए। टूर्नामेंट में सरपंच जसविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, जोगिंदर सिंह आदि भी मौजूद थे।
गांव भगतपुर में कबडडी टूर्नामैंट दौरान िखलाड़ी खेल का प्रदर्शन करते हुए। विजेता खिलाडियों को सम्मानित करते हुए िजला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़।