पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेटर कैलाश वेलफेयर सोसायटी ने की प्रोजेक्टों पर चर्चा

ग्रेटर कैलाश वेलफेयर सोसायटी ने की प्रोजेक्टों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला|ग्रेटर कैलाशवेलफेयर सोसायटी की बैठक अध्यक्ष चरणजीत सिंह कोचर की अध्यक्षता में दीपक आनंद के नेतृत्व में हुई। इस मौके सोसायटियों की गतिविधियों संबंधी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मांग करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस कालोनियों की समस्याओं संबंधी ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि यह कालोनी 1987 की बनी हुई है पर प्रशासन द्वारा जमा करवाई रकम कालोनी कमेटी के सदस्यों द्वारा बार बार चक्कर मारने पर भी रिफंड नहीं किया जा रही है और ना ही नक्शे पास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हाऊस टैक्स और प्रापर्टी टैक्स देने के बावजूद भी ना कोई स्वीपर रहा हे और ना ही कोई सफाई का प्रबंध है। इस इलाके में स्ट्रीट लाईट खराब है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पीर चौधरी सड़क की हालत सुधारी जाए और यहां उग्गी बूटी को साफ करवाया जाए। उन्होंनें प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उनकी उपरोक्त समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाए। इस अवसर पर भगवंत सिंह, दीपक आनंद, राजकुमार चोपड़ा, भुपिंदर सिंह, जसबीर सिंह, आदि उपस्थित थे।