- Hindi News
- खानोवाल में कबड्डी वालीबाल खेल मेला 26 से
खानोवाल में कबड्डी वालीबाल खेल मेला 26 से
कपूरथला| गांवखानोवाल में बाबा राम जोगी पीर स्पोटर्स क्लब की ओर से कबड्डी और वॉलीबॉल खेल मेला करवाने संबंधी स्पोटर्स क्लब और ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक खेल स्टेडियम खानोवाल में जिंदर खानोवाल और लखवीर सिंह राणू की अध्यक्षता में हुई। फैसला लिया गया कि खानोवाल में 26 और 27 सितंबर दिन शुक्रवार और शनिवार को करवाया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और कोच जिंदर खानोवाल और सरपंच लखबीर सिंह राणू ने बताया कि खेल मेले दौरान कबड्डी ओपन गांव स्तर (2 खिलाडी बाहरो) कबड्डी 65 किलो भार वर्ग गांव स्तर, कबड्डी 35 किलो भार वर्ग गांव स्तर और वालीबाल ओपन गांव स्तर पर मुकाबले करवाए जाएंगे। कबड्डी ओपन की विजेता टीम को पहला ईनाम 31 हजार और ट्राफी, उप विजेता को 21 हजार और ट्राफी तीसरे स्थान आने वाली टीम को 11 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
कबड्डी 65 किलो भार वर्ग की विजेता टीम को पहला ईनाम 8 हजार, दूसरा ईनाम 6 हजार, कबड्डी 35 किलो भार वर्ग की विजेता टीम को पहला ईनाम 2 हजार और दूसरा ईनाम 1500, वालीबाल ओपन की विजेता टीम को पहला ईनाम 6 हजार और दूसरा ईनाम 4 हजार रुपए दिया जाएगा। अजीत सिंह संधर, जिंदर खानोवालिया, अवतार सिंह तारा, जसवीर सिंह संधर, लखवीर सिंह, हैरी राणू, चेतन चेतू, अमन चाहल आदि मौजूद रहे।