- Hindi News
- वोटर सूचियों में सुधार के लिए सुपरवाइजरों के साथ चर्चा
वोटर सूचियों में सुधार के लिए सुपरवाइजरों के साथ चर्चा
चुनावकमिशनके आदेशो तहत 1 जनवरी 2015 के आधार पर वोटर सूचियों में सुधार करने के लिए उपमंडल मैजिस्ट्रेट कम चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारी कपूरथला परमजीत सिंह की अगुवाई में विभिन्न काॅलेज में नियुक्त किए गए कैंपस पर्यवेक्षक के साथ बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र कपूरथला के 27 समूह कैंप पर्यवेक्षक हाजिर हुए। बैठक दौरान उपमंडल मैजिस्ट्रेट कम चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी 2015 को जिन नौजवानों की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होगी वह इस समय के दौरान अपनी वोट बना सकते हंै। बैठक में समूह कैंपस पर्यवेक्षकों को यह बताया गया कि अपने कैंपस में पढ़ रहे छात्रों को वोटे बनाए वोटर टर्न आउट बढ़ाने के लिए वोटरो को जागरूक करने संबंधी कैंपस में अधिक से अधिक बैठक करने के लिए प्रेरित किया ताकि 18 वर्ष या 18 से अधिक आयु वालो की वोटे बनाई जा सके।
वोटर सूचियों में सुधार करने के लिए उपस्थित कैंपस सुपरवाइजरों को संबोधित करते हुए मजिस्ट्रेट परमजीत सिंह।