पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यायालय ने आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा

न्यायालय ने आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला |आदर्श काॅलोनीनजदीक बस स्टैंड के 22 वर्षीय रणजीत राय की मौत को लेकर गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायधीश ने दोनों को दो दिन की रिमांड पर सौंप दिया। थाना सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों का नियम अनुसार सिविल अस्पताल से मेडिकल चैकअप करवाया थाना में ले गई।

गौर है कि 17 सितंबर की सुबह कपूरथला के गांव खोजेवाल में अर्धनग्न अवस्था में एक युवक की लाश बरामद की थी। लाश की पहचान उसके नाना हरिदेव ने अपने दोहते रणजीत राय के रूप में की थी। दो दिनों में ही पुलिस ने मामले को सुलझा लिया और बिहार से संबंधित एक युवक पियूष रंजन सिंह पुत्र प्रेम रंजन सिंह निवासी रोहतास जो मृतक के साथ लार्ड कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज का तृतीय वर्ष का छात्र है तथा उसके साथ वरुण भारद्वाज पुत्र कुलदीप शर्मा निवासी प्रकाश ऐवन्यू कपूरथला को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया तो आरोपी पियूष रंजन सिंह ने माना कि उसने रणजीत राय को नशा के लिए हेरोइन का टीका लगाया है, जबकि शव को खुर्दबुर्द करने के लिए उसने अपने साथी वरुण भारद्वाज की सहायता ली। एसपीडी जगजीत सिंह सरोया ने डीएसपी सब डिवीजन के नेतृत्व में गठित की गई पुलिस टीम जिसका नेतृत्व थाना सदर के प्रभारी हरगुरदेव सिंह कर रहे थे दो दिन में ही मामले से पर्दा हटा दिया। साजिश में कोई और युवक ना शामिल हो इसके लिए युवकों से पूछताछ की गई। दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व भी उन्होंने मृतक रणजीत राय को हेरोइन से भरा टीका लगा दिया था तब भी उसकी दशा बिगड़ गई थी तथा बड़ी मुश्किल से उसे होश आई थी। तथा दोनों को न्यायालय में पेश किया गया तथा थाना सदर पुलिस ने न्यायलय में गुजारिश की कि मामला कत्ल का है। इस लिए दोनों युवकों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा जाए। न्यायालय ने दोनों युवकों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर थाना सदर पुलिस को सौंपा है।