- Hindi News
- गेसा ने जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में नेशनल अवार्डी औजला का किया सम्मान
गेसा ने जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में नेशनल अवार्डी औजला का किया सम्मान
गौरमेंटएजूकेशनइंस्पैक्शन काडर एसोसिएशन (गेसा ) की ओर से नेशनल अवार्डी सवरण सिंह औजला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रूप लाल रूप स्टेट अवार्डी ने कहा कि शिक्षा विभाग ने सरवण सिंह औजला की सेवाओं के मद्देनजर सम्मानित करते हुए 2011 में स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया था और अब 2014 में अध्यापक दिवस पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रीय अवार्ड देकर जो सम्मान दिया है, उस सम्मान से जिले के सभी शिक्षिकों का ही सम्मान बढ़ा है। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी मलकीत सिंह मंकू, प्रिंसीपल हरभजन सिंह लसानी धारीवाल बेट अध्यक्ष जिला गौरमेंट इंस्पैक्शन काडर एसोसिएशन, प्रिंसीपल हरभजन सिंह सैणी मोठांवाला, प्रिंसीपल सतपाल कौर बाजवा, प्रिंसीपल सतपाल सिंह अठोली, प्रिंसीपल लखवीर सिंह टिब्बा, प्रिंसीपल बलजीत कौर खीरांवाली, प्रिंसीपल मनजीत कौर कांजली, प्रिंसीपल बलविंदर सिंह डडविंडी के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से बुलाई गई जिले के स्कूल मुखियों की बैठक में जिले के सभी स्कूलो के मुख्याध्यापकों के अलावा कार्यालय की ओर से सुपरिडेंट विनोद कुमार, लिगिल एडवाइजर परमजीत सिंह आदि उपस्थित थे।