खिलाड़ियों का ट्रायल 22 को
फगवाड़ा| जिलाकपूरथला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों के चुनाव ट्रायल 22 सितंबर को सुबह 11 बजे अकाल स्टेडियम में होंगे। संस्था के प्रधान तरसेम सिंह लाली और सचिव अमनदीप प्रभाकर ने बताया कि इस में 14 साल, 16 साल, 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों का चुनाव किया जाएगा जो 27,28 सितंबर को संगरूर में होने वाले एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे।