- Hindi News
- वार्डबंदी से बाबा दीप सिंह नगर चुनाव से बाहर
वार्डबंदी से बाबा दीप सिंह नगर चुनाव से बाहर
कपूरथला|मोहल्ला बाबादीप सिंह नगर के शिष्टमंडल ने ईओ नगर परिषद को ज्ञापन देते हुए मांग की कि 20 वर्षों से नगर के वोटर नगर परिषद के चुनावो में भाग लेते रहे हैं, जबकि इस बार वार्डबंदी करते हुए मोहल्ले को बाहर रखा जा रहा है। जो अन्याय है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा इस मोहल्ले में सड़कें, सीवरेज स्ट्रीट लाइट की सुविधा दी गई है। लेकिन अब लोगों को वोट के अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है जो गलत है। इस मौके पर आत्मा सिंह, कैप्टन करतार सिंह, कैप्टन दलजीत सिंह, कैप्टन जीत सिंह, सूबेदार बीएम जोशी, जसबीर सिंह, दलीप सिंह बाजवा, तजिंदर सिंह मुल्तानी, कैप्टन जोगिंदर सिंह, दीदार सिंह, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, नरिंदर कौर, हरविंदर सिंह, चरनजीत कौर और सिमरजीत आदि मौजूद थे।