पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्म प्रचार कमेटी की ओर से धार्मिक समागम 22 को

धर्म प्रचार कमेटी की ओर से धार्मिक समागम 22 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला|धर्म प्रचारकमेटी गुरुद्वारा श्री गुरु का बाग की बैठक बलवंत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के ज्योति जोत दिवस को मनाने संबंधी विचार विमर्श किया गया।

बलवंत सिंह ने बताया कि साहिब श्री गुुरु नानक देव जी महाराज जी का ज्योति जोत दिवस 22 सितंबर को महान विद्वान संत बाबा जगजीत सिंह हरखोवाल वालो की अध्यक्षता में होंगे। इसके लिए सुबह साढ़े 9 बजे भोग डाला जाएगा। उपाध्यक्ष शिंगारा सिंह, कर्म सिंह, रघबीर सिंह, जसवंत सिंह, दर्शन सिंह, सरदूल सिंह, बलदेव सिंह, बलकार सिंह, सुरिंदर सिंह, बलवीर सिंह, हरविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह, जीत सिंह, प्रीतम सिंह और हरभजन सिंह मौजूद थे।