- Hindi News
- 22 को आरसीएफ में शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती करेंगे प्रवचन
22 को आरसीएफ में शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती करेंगे प्रवचन
कपूरथला|श्री सनातनधर्म सभा आरसीएफ की ओर से तीन दिवसीय श्री सनातन धर्म महासम्मेलन का आयोजन श्रद्धा से किया जा रहा है। इसमें जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज सोमवार 22 सितंबर को आरसीएफ रहे हैं। उनके आगमन पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम करवाया जाएगा। इसमें महाराज प्रवचन करेंगे। 22 सितंबर को आरसीएफ के वारिस शाह हाल में शाम 6 से 8 बजे तक विचार गोष्ठी एवं धर्म चर्चा करवाया जाएगा। 23 सितंबर को आरसीएफ के श्री रामलीला मैदान में शाम 6 से 8 बजे राष्ट्र रक्षा एवं धार्मिक प्रवचन किए जाएंगे। 24 सितंबर को आरसीएफ हाल्ट स्थित श्री शिव मंदिर में प्रात: 11 से 12 बजे तक श्री हरि संकीर्तन होगा। श्री गोवर्धन पुरी के 145वें और वर्तमान शंकराचार्य परम पूज्नीय स्वामी निश्चलानंद जी महाराज ने अब तक 120 आलौकिक ग्रंथों की रचना की है।