35 लाभपात्रियों को किए कार्ड वितरित
कपूरथला | भाजपागठजोड़ सरकार की ओर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सस्ता अनाज मुहैया करवाने के लिए नीले कार्ड बनाकर लाभपात्रियोंं को दिए जा रहे हैं। मुहिम के तहत जिला योजना बोर्ड कपूरथला के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ के प्रयासों के साथ 35 के करीब माधोपुर के लाभपात्रियों के बनाए गए नीले कार्ड राष्ट्रीय जनरल कौंसिल सदस्य अकाली नेता जगतार सिंह चाहल की अध्यक्षता में बांटे गए। गांव के सरपंच शील, पूर्व सरपंच रघबीर सिंह शाह, लखवीर सिंह सोढी, अवतार सिंह, सुखबीर सिंह, जोगिंदर सिंह, हरचरन सिंह आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर जगतार सिंह चाहल ने कहा कि रहते लोगों के कार्ड बनाने के भी य| किए जाएगे और किसे को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।