लखविंदर चेयरमैन नत्था वाइस चेयरमैन बने
कपूरथला | मुख्यमंत्रीपंजाब परकाश सिंह बादल की तरफ से जारी दिशा निर्देशों के अंतगर्त बुधवार को लखविंदर सिंह विजौला ने मार्केट कमेटी ढिलवां के चेयरमैन और नत्था सिंह बल ने वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी ढिलवां का पदभार संभाल लिया है। इस दौरान लखविंदर सिंह विजौला मार्केट कमेटी ढिलवां के चेयरमैन और नत्था बल वाईस चेयरमैन बनाने पर पंजाब सरकार और विधायक बीबी जागीर कौर और जिला परिषद चेयरमैन युवराज भूपिंदर सिंह का धन्यवाद किया। इस दौरान क्षेत्र विधायक बीबी जागीर ने चेयरमैन लखविंदर सिंह विजौला और वाइस चेयरमैन नत्था सिंह बल को मुबारकबाद दी है। इस मौके पर जत्थेदार सरवण सिंह जोश चेयरमैन मार्केट कमेटी भुलत्थ, डॉ. जयदेव बिट्टू उपाध्यक्ष यूथ अकाली दल बादल, परमजीत सिंह पड्डा, हरभजन सिंह वालिया, जसविंदर सिंह, संदीप दीपू, मनजीत कौर, रुपिंदरजीत कौर, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।