ब्लाइंड यूनियन ने राहत सामग्री भेजी
फगवाड़ा|जम्मू-कश्मीर मेंआई बाढ़ के पीड़ितों की मदद करने के लिए अंगहीन ब्लाइंड यूनियन ने इलाके के लोगों के सहयोग से जरूरी सामान का टेंपो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए भेजा गया। इसे यूथ अकाली दल जिला प्रधान कपूरथला पूर्व पार्षद रणजीत सिंह खुराना ने हरी झंडी देकर रवाना किया। प्रधान राजन सूद ने बताया कि उन्होंने लोगों के साथ मिल कर बाढ़ पीड़ितों के लिए आटा, दाल, चीनी, कपड़े, तेल और रस इकट्ठा करके भेजे हैं। राकेश कुमार, हिमांशु सेठी, राजेश सरवटा, पलविंदर सिंह, जगन्नाथ कैले, बलविंदर सिंह मौजूद रहे।