पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव उच्चा बेट का सुखदीप सिंह था नशे से मरने वाला

गांव उच्चा बेट का सुखदीप सिंह था नशे से मरने वाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला/फत्तूढींगा | 25सितंबर की सुबह 7 बजे के करीब थाना सिटी पुलिस ने चौक जलौखाना की पिछली गली से 25 साल के युवक का शव बरामद किया था। शव के पास नशीली दवाईयों के दो पत्ते एक सीरीज सूई मिली थी। शव की पहचान करनैल सिंह और मनजीत कौर ने अपने बेटे के रूप में की है। सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा उच्चाबेट में का रहने वाला था।

पुलिस जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा नशे का आदी था। उसे किसी पर कोई शक सुबह नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है। विसरा जांच के लिए खरड़ की सरकारी प्रयोगशाला भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने जाएगी।

सुखदीप सिंह ने अपनी बाजू पर एसएसजे जिसका मतलब सुखदीप सिंह सुक्खा जट्ट था और गर्दन पर आर लिखा हुआ था। मृतक के पिता माता ने बाजू गर्दन पर लिखे टैटू से मृतक की पहचान की। देर शाम गांव के श्मशानघाट में संस्कार कर दिया गया।

मृतक की माता मनजीत कौर ने बताया कि जिस प्रकार वर्तमान में युवा वर्ग नशे की चपेट में आकर बर्बाद मौत का शिकार हो रहा है। सरकार नशे की ओर ध्यान नहीं दे रही जिससे लोगों के नौजवान बेटे मरते जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस ओर ध्यान देकर नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवई करे ताकि कोई मां-बाप बच्चों से मरे।

सुखदीप सिंह की तस्वीर।