- Hindi News
- गाड़ी रोकने को कहा तो एएसआई पर गोली चलाई, तीन गिरफ्तार; तीन भागे
गाड़ी रोकने को कहा तो एएसआई पर गोली चलाई, तीन गिरफ्तार; तीन भागे
नाकेकेदौरान पुलिस पार्टी ने जब एक इनोवा गाड़ी में सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने सामने खड़े एएसआई पर गोली चला दी। इससे एएसआई रमन कुमार बाल-बाल बच गए।
शनिवार शाम पीसीआर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक इनोवा गाडी (पीबी 06 9986) में घूम रहे हैं। पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस ने रमन कुमार के नेतृत्व में मार्कफैड कुष्ट आश्रम के पास नाकाबंदी की हुई थी। बाकी टीम ने सुल्तानपुर लोधी रोड अन्य पुलिस हिस्सों पर नाकेबंदी कर ली। संदिग्ध इनोवा जब आश्रम के पास आती दिखी तो एएसआई रमन ने रुकने का इशारा किया। रुकने की बजाए गाड़ी में सवार एक युवक ने एएसआई पर गोली चला दी। एएसआई पीछे हट गए जिससे उनकी जान बच गई। इनोवा वहां से भगा ली। पुलिस ने कंट्रोल रूम में इसकी खबर दी। सुल्तानपुर लोधी रोड पर मौजूद पुलिस ने इनोवा को घेर लिया। इस दौरान तीन युवक भागने में कामयाब हो गए। तीन को पुलिस ने पकड़ लिया। सीआईए स्टाफ में एसपी (डी) जगजीत सिंह सरोया, डीएसपी सबडिवीजन महिन्द्र सिंह ने आरोपियों ने पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम सतपाल सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी गांव मोहबली हरिके तरनतारन, हरप्रीत सिंह पुत्र निरवैल सिंह निवासी गांव हरिके तरनतारन और यादविंदर सिंह पुत्र दविंदर सिंह निवासी हरिके तरनतारन जबकि फरार हुए युवकों की पहचान अमृतपाल, साबू और जसजीत सिंह निवासी तरनतारन बताया जा रहा है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह भागे तीन आरोपियों में से एक अमृतपाल सिंह के पास 32 बोर का पिस्तौल है। वहीं गाड़ी का मालिक सतपाल सिंह है। पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि आरोपियों पर पहले भी लड़ाई झगडे के कई मामले दर्ज है। पूछताछ की जा रही है कि वह शनिवार को पिस्तौल लिए किस मकसद से शहर में घूम रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों के साथ डीएसपी महिंदर सिंह, एएसआई रमन कुमार (दाएं से दूसरे) साथ हैं थाना सिटी इंचार्ज सुखदेव सिंह। -भास्कर