चूहड़वाल में चाय बनाते दंपति झुलसा
कपूरथला | चूहड़वालमें शनिवार सुबह चाय बनाते गैस की लपटों से एक दंपति झुलस गया। आग लगने से झुलसी महिला 65 वर्षीय अमरजीत कौर के बेटे सुखबीर सिंह ने बताया कि मां शनिवार सुबह 7 बजे चाय बनाने लगी तो गैस से निकली लपटों से कपड़ों को आग लग गई। बुझाने पिता 70 साल के करमवीर सिंह पहुंचे तो उनके भी हाथ जल गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर ड्यूटी डाक्टर कामराज ने दोनों की हालत स्थिर बताई है।